ई-रिक्शा चोरी के 02 आरोपी दबोचे, चोरी की ई-रिक्शा बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | वादी मुन्तजीर अहमद निवासी बहादराबाद जनपद हरिद्वार द्वारा रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा वादी ई रिक्शा रजि० न0 UK08-ER-4324 व टैम्पो की बैटरी व अन्य सामान चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना बहादराबाद पर मु0अ0स0 521/25 धारा 303(2) बीएनएस अज्ञात कायम व पंजीकृत किया गया । उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए , घटना का शीघ्रता से खुलासे हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा गहन सुराग रसी पता रसी करते हुए दौराने रात्री गश्त ज्वालापुर नहर पटरी के पास से घटना मे सलिंप्त दो व्यक्तियों शाहनवाज उर्फ प्रिन्स पुत्र राजा खान निवासी मस्जिद वाली गली कस्बा व थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार व सलमान पुत्र इरशाद ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार को संबंधित चोरी किये गए ई रिक्शा रजि0 नंबर UK08-ER-4324 सहित गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त पूर्व मे भी चोरी के मामले मे जेल जा चुके हैं ।

नाम पता अभियुक्त
1-शाहनवाज उर्फ प्रिन्स पुत्र राजा खान निवासी मस्जिद वाली गली कस्बा व थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार
2- सलमान पुत्र इरशाद ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार

बरामदगी–
1. 01 ई रिक्शा रजि0नंबर UK08-ER-4324

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *