रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशा तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी अभियान के क्रम में कल रानीपुर पुलिस टीम द्वारा पुनः नशा तस्करो के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर दौरान चैकिंग पुलिस टीम द्वारा नदी रफ्टा पुल के पास सुमन नगर से एक आरोपी आरिफ पुत्र शरीफ निवासी नई जामा मस्जिद सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को धर दबोच कर आरोपी के कब्जे से कुल 08.20 ग्राम अवैध स्मैक (कीमती लगभग ₹50,000/- की बरामदगी की गयी । आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया कि मै स्मैक को सलेमपुर से एक व्यक्ति से खरीद है जिसे मै छोटी -छोटी मात्रा मे नशा करने वाले लोगो को बैचता हूँ । रानीपुर पुलिस द्वारा आरोपी आरिफ के विरूद्ध थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
नाम पता आरोपी
1-आरिफ पुत्र शरीफ निवासी नई जामा मस्जिद सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी-
कुल 08.20 ग्राम स्मैक
(कीमत करीब ₹50,000/-















Leave a Reply