रिपोर्ट – वंश शर्मा
श्यामपुर | एसएसपी हरिद्वार द्वारा आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियो पर कडी नजर रखे जाने के आदेश प्राप्त हुये थे आदेश के अनुपालन में थाना श्यामपुर पर संदिग्ध व आपराधिक कार्यो में लिप्त व्यक्तियो पर कडी नजर रखने हेतु थाना स्तर पर प्रभावी गश्त व पिकेट डयूटीयां नियुक्त की गयी । जिसके फलस्वरूप गश्ती टीम द्वारा श्मशान घाट के पीछे बनी झुग्गियो चण्डीघाट के पास एक व्यक्ति को सट्टे की खाई-बाडी करते हुये रंगे हाथ दबोचा जिसके कब्जे से सट्टा डायरी, पेन व नगद ₹1150/- बरामद किया गया । आरोपी के विरूद्ध सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है ।
नाम पता आरोपी*
1-आशु पुत्र महेन्द्र सिह निवासी चण्डीघाट माजरा थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
₹1150/- नगद, एक सटटा डायरी पर्ची व एक पेन ।















Leave a Reply