रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सीनियर सिटीज़न एवं सिंगल रह रहे लोगों से संवाद कर उनकी ख़ैर ख़बर लेने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा टीम बनाकर शिवालिक नगर व आसपास के क्षेत्रों में निवासरत एकल व वरिष्ठ नागरिकों, जिनके बच्चे अन्यत्र दूर निवास कर रहे हैं तथा जिनके पास आकस्मिक सहायता हेतु कोई निकट रिश्तेदार नहीं है, के घर जाकर कुशलक्षेम जानी गई । इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी समस्या की स्थिति में कोतवाली रानीपुर के सरकारी नंबर व आपातकालीन नंबर 112 पर तत्काल सूचना देने की सलाह दी गई । साथ गए SSP हरिद्वार द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से वरिष्ठ नागरिकों व एकल नागरिकों के घर विज़िट करें, उनकी सुरक्षा का समुचित ध्यान रखें तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें । SSP हरिद्वार की यह पहल समाज में एक फ्रैंडली वातावरण बनाने में पुलिस का अहम क़दम है |















Leave a Reply