रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई वाड़ी करने/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । कोतवाली ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमें बनाकर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया | दौराने चैकिंग व्यक्ति शाहनजर पुत्र नसीर निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को ग्राम सराय से सट्टे की खाई बाडी करते हिरासत में लिया गया । व्यक्ति विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 714/2025 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
नाम पता आरोपित
शाहनजर पुत्र नसीर निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
बरामदगी
सट्टा,पर्ची,पैन, व नगद 1690/₹















Leave a Reply