रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल द्वारा कोतवाली रुड़की का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में थाना मालखाना, कार्यालय, कर्मचारी बैरिक, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की वरिष्ठ उप निरीक्षक व चौकी इंचार्ज के साथ साथ सभी अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे। अंत में कर्मचारी गण का सम्मेलन लिया गया व व्यक्तिगत व विभागीय परेशानी के संबंध में पूछा गया |















Leave a Reply