टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल द्वारा आज थाना नरेंद्र नगर की पुलिस चौकी गजा का औचक निरीक्षण किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी के निरीक्षण के दौरान चौकी भवन परिसर का भ्रमण कर चौकी में बने बैरकों का निरीक्षण किया गया । चौकी के मैस का निरीक्षण कर कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली । चौकी अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क व माल रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया तो सभी अभिलेख अध्यावधिक होने पाये गये । भविष्य में सभी अभिलखों को इसी प्रकार अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान संपूर्ण सरकारी संपत्ति की जानकारी ली गई, चौकी पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व असलाह तथा दंगा नियंत्रण उपकरण आपदा उपकरण आदि का निरीक्षण किया गया ।
चौकी पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण किया गया। मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए । एमवी एक्ट लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया किये जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया । चौकी गजा को आबंटित सरकारी भूमि का भी भौतिक निरीक्षण किया गया।तथा थाना प्रभारी नरेंद्र नगर को आदेशित किया कि उक्त बाबत अन्य विभागों से शीघ्र पत्राचार किया जाए । जनता के साथ सौहार्द पूर्ण आचरण रख कर “मृदुलता के सात दृढ़ता” का मंत्र देते हुए पुलिस बल को उच्च मनोबल के साथ कर्तव्य निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया । अंत में कर्मचारियों से उनकी समस्याएं भी पूछी गई और प्रत्येक विभागीय अतः निजी समस्या का निस्तारण करने का यथा संभव आश्वाशन दिया ।
















Leave a Reply