रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारण्टो की शत-प्रतिशत तामील हेतु अभियान के तहत गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्दशित किया गया है । उक्त आदेश के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा स्थायी वारण्टीं जो वर्ष 2009 से फऱार चल रहा था की गिरफ्तारी हेतु* थाना हाजा से रवाना होकर दबिशे दी जा रही थी परंतु वारंटी शातिर किस्म का हे जो लगातार अलग-अलग राज्यो में अपने ठिकाने बदल कर रहा था । गठित टीम ने सुरागरसी पतारसी व मुखवीर की सूचना पर चन्दनपुर रहटा, अमरोहा उ0प्र0 में दबिश देकर उक्त वारण्टी गौतम कुमार को दबोचने में कामयाबी हासिल की गई। वारण्टीं को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
वारण्टी का नाम पता-
गौतम कुमार पुत्र छोटू महतो निवासी मौ0 प्रतापगंज थाना सासाराम सिटी जिला रोहताश बिहार
मु0अ0स0 390/09
धारा-406, 420 भादवि















Leave a Reply