कनखल पुलिस द्वारा अवैध चाकु के साथ 02 व्यक्ति को धर दबोचा किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे अभियुक्त |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों नियमित रुप से क्षेत्र में अलग-अलग टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में थाना कनखल पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 02 व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकड़े गये व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे SSP हरिद्वार के निर्देशन में नियमित चैकिग व कनखल पुलिस की सतर्कता से समय रहते 01 अभियुक्त हर्ष राणा पुत्र बलवीर सिह निवासी शिवपुरी कालोनी जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार को राधिका गेट के सामने आम का बाग के पास से गिरफ्तार,02- सतवीर पुत्र श्याम सिहं निवासी पीठ बाजार जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार को मातृ सदन पुल से बैरागी कैम्प को रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध थाना कनखल पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई |

पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0स0 363/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
मु0अ0स0 364/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्त
1- हर्ष राणा पुत्र बलवीर सिह निवासी शिवपुरी कालोनी जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार
2- सतवीर पुत्र श्याम सिहं निवासी पीठ बाजार जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार

3- बरामदगी-
02 अदद नाजायज चाकू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *