चौबीस घंटे (24घंटे) के अन्दर कानून को हाथ में लेने वाले अभियुक्तो को कोतवाली नगर पुलिस ने मय पाठल के धर दबोचा गुंडागर्दी किसी भी दिशा में नहीं होगी बर्दाश्त जाएंगे जेल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वादी अमन शर्मा निवासी निरजनी अखाडा ने तहरीर बाबत नितिन बंसल आदि अन्य 20-25 अज्ञात लोगो द्वारा एक राय होकर लाठी डण्डो से लैस होकर वादी के मित्र निपुण के व वादी के साथ मारपीट कर घायल कर देना बाबत तहरीर दाखिल की गयी उक्त तिथि में ही कुछ समय बाद सुमित बौरी पुत्र कमल बौरी निवासी म0न0 101 निरंजनीअखाडा मायापुर हरिद्वार भी उपस्थित थाना आकर एक तहरीर दी कि मयूर उप्रेती पुत्र ललित उप्रेती निवासी निरंजनी अखाडा हरिद्वार व 2 अभिनव चौरसिया उर्फ लव चौरसिया आदि अन्य 20-25 लोग अज्ञात द्वारा वादी के प्रतिष्ठान निरंजनी अखाडा में आकर एक राय होकर लाठी डण्डो से लैस होकर वादी के साथ मारपीट करना से सम्बन्धइत दी गयी हैं । उक्त दोनो तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर क्रमशः 1-मु0अ0स0 -793/2025 धारा-191(2),115(2),352,351(2), BNS- बनाम नितिन बंसल आदि 20-25 अज्ञात 2- मु0अ0स0-794/2025 धारा-191(2),115(2),352,351(2) BNS बनाम मयूर उप्रेती व अभिनव चौरसिया उर्फ लव चौरसिया आदि अन्य 20-25 लोग अज्ञात के* विरुद अभियोग पंजीकृत किया गया ।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोतवाली नगर हरिद्वार के निर्देशन में टीमें गठित कर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर कोतवाली नगर पर पुलिस टीमे गठित कर गठित टीमो द्वारा घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए आज दिनाँक 10-12-25 को मुकदमा उपरोक्तो में वांछित 02 आरोपी क्रमशः 1-नितिन बंसल उम्र 27 वर्ष पुत्र चन्द्रप्रकाश बंसल निवासी ग्राम लाटोवाली थाना कनखल जनपद हरिद्वार संबंधित मु0अ0सं0 793/25 धारा 115(2), 191(2), 351(2), 352 बीएनएस से सम्बन्धित 2- अभिनव चौरसिया उर्फ लव चौरसिया उम्र 30 वर्ष पुत्र जितेन्द्र चौरसिया निवासी 473 निरंजनी अखाडा मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार संबंधित मु0अ0सं0 794/25 धारा 115(2), 191(2), 351(2) बीएनएस से सम्बन्धितो को गिरफ्तार करती हुई विधिक कार्यवाही की गई,अन्य शेष वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

नाम पता अभियुक्त
1- अभिनव चौरसिया उर्फ लव चौरसिया उम्र 30 वर्ष पुत्र जितेन्द्र चौरसिया निवासी 473 निरंजनी अखाडा मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार

2- नितिन बंसल पुत्र चन्द्रप्रकाश बंसल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम लाटोवाली थाना कनखल जनपद हरिद्वार

आपराधिक इतिहास अभियुक्त अभिनव चौरसिया
1 मु0अ0सं0 794/25 धारा 115(2), 191(2), 351(2) बीएनएस
2 मु0अ0सं0 81/25 धारा 191(2), 118 बीएनएस

आपराधिक इतिहास अभियुक्त नितिन बंसल
1- मु0अ0सं0 793/25 धारा 115(2), 191(2), 351(2), 352 बीएनएस
घटना में प्रयुक्त
01 अदद पाठल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *