हरिद्वार पुलिस और एस.टी.एफ. देहरादून का संयुक्त ऑपरेशन 25 हजार का ईनामी मोहाली पंजाब से धर दबोचा नाबालिग से दुष्कर्म मामले में करीब डेढ साल से चल रहा था फरार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर पर वर्ष 2024 में एक शिकायतकर्ता द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 206/24 धारा 376(3) भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत करवाया गया । जिसमें दौराने विवेचना आरोपी आरिफ का नाम प्रकाश में आया । उक्त आरोपी घटना के उपरान्त से लगातार फरार एवं वाँछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु रानीपुर पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये आरोपी के पते पर कई बार दबिशें दी गयी, लेकिन सफलता न मिलने पर आरोपी के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही करते हुए 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया । उक्त ईनामी अपराधी की तलाश हेतु S.T.F देहरादून पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए रानीपुर पुलिस के सहयोग से वांछित इनामी को मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जायेगा ।

विवरण आरोपित–
आरिफ पुत्र कल्लू निवासी रुरा बटोली (बटवाली) बाना रुरा जिला कानपुर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *