रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों को क्षेत्र में एक्टीव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर लक्सर क्षेत्र से पीतपुर निवासी सुरेन्द्र को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई |
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-1241/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम
गिरफ्तार अभियुक्त
सुरेन्द्र पुत्र कबूल निवासी पीतपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार उम्र 45 वर्ष
बरामदगी कच्ची शराब
10 लीटर अवैध कच्ची शराब















Leave a Reply