रिपोर्ट – वंश शर्मा
रूड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की तामील हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । उक्त अभियान के क्रम में कोतवाली रूड़की द्वारा पुलिस टीम गठित की गई तथा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान लगातार फरार चल रहे वारंटी मोहम्मद इरशाद पुत्र जैन पहलवान निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद, थाना बहादराबाद को संबंधित वाद सं० 2291/24, धारा 138 NI Act में हिरासत में लिया गया । वारंटी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है |
वारंटी का विवरण
मोहम्मद इरशाद पुत्र जैन पहलवान निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद, थाना बहादराबाद
संबंधित वाद सं० 2291/24, धारा 138 NI Act















Leave a Reply