ज्वालापुर पुलिस द्वारा अवैध चाकू रखने पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हैं तो हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र रखी जा रही है | इस क्रम में कोतवाली ज्वालापुर द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान, पुलिस टीम द्वारा रात्रि में सैक्टर–2 बैरियर, ज्वालापुर क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बंटी कुमार पुत्र राम कुमार, निवासी लेबर कॉलोनी थाना रानीपुर, हरिद्वार को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध नाजायज़ चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके से हिरासत में लिया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 690/25, दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

नाम पता आरोपी
बंटी कुमार पुत्र राम कुमार निवासी लेबर कॉलोनी, थाना रानीपुर, हरिद्वार

बरामदगी
01 अवैध नाजायज़ चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *