कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 401 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के Drugs Free Devbhoomi Mission 2025 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में मादक पदार्थों (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 30-11-2025 को मुखबिर की सूचना पर रोड चित्रकूट घाट जाने वाले मार्ग के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया । तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चार सौ एक ग्राम (401 ग्राम) अवैध चरस बरामद हुई । आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 780/2025 NDPS Act अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

बरामदगी
401 ग्राम अवैध चरस

नाम पता आरोपी
प्रियासं कोहली पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम टकाना, थाना पिथौरागढ़, जनपद पिथौरागढ़ (उत्तराखण्ड)
हाल निवासी नियर SGRR कॉलेज, थाना पटेलनगर, देहरादून उम्र – 23 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *