रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | SSP हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाया गया । चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा अखिल पुत्र विजय बहादुर, निवासी ग्राम हेतमपुर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को 315 बोर के अवैध तमंचे व 02 जिंदा कारतूस के साथ पुराने पथरी पावर हाउस पुल से हिरासत में लिया । प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि संदिग्ध किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की नीयत से क्षेत्र में घूम रहा था । आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
नाम पता आरोपी
अखिल पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम हेतमपुर, थाना सिडकुल, जिला हरिद्वार
बरामदगी
1. अवैध तमंचा 315 बोर
2. 02 जिंदा कारतूस















Leave a Reply