थाना सिडकुल पुलिस द्वारा नाबालिक लडकियों को सकुशल बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | निवासी हंसावाला रामराज, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) हाल निवासी शिवम विहार कॉलोनी, थाना सिडकुल द्वारा थाना सिडकुल पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी दो नाबालिक पुत्रियाँ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगा ले जाई गई हैं । सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 580/2025, धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उपनिरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट को सुपुर्द की गई । विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में विवेचक उपनिरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट द्वारा दोनों नाबालिक लड़कियों को सकुशल बरामद किया गया तथा घटना में शामिल आरोपियों को हिरासत में गया । दोनों आरोपियों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता आरोपी
1. राजा सैनी पुत्र समै सिंह निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश
2. संदीप कुमार पुत्र जगपाल निवासी उपरोक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *