हरिद्वार पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 01 व्यक्ति को अवैध तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस के धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र बनाए रखने हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में गंगनहर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं रोकथाम अपराध हेतु भ्रमणशील थे । कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान महावीर इंटरनेशनल स्कूल को जाने वाले रास्ते रुड़की से एक व्यक्ति सचिन पुत्र विनोद कुमार निवासी बहेड़ी की सैदाबाद थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस के साथ हिरासत में लिया गया । पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि दोस्त की बर्थडे पार्टी में जश्न मनाने के लिए गए थे उक्त व्यक्ति को उसके अपराध से अवगत कराते हुए विधिक कार्यवाही करते हुए आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपित-
सचिन पुत्र विनोद कुमार निवासी बहेड़ीकी सैदाबाद थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार।

बरामद माल
1. एक अदद नाजायज देशी तमंचा ( 315 बोर)
2.एक खोखा कारतूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *