रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशों के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध चाइनीज़ माझा एवं जानलेवा धागे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा माझा एवं पतंग विक्रय करने वाली दुकानों पर छापेमारी की गई। सभी दुकानदारों को प्रतिबंधित माझा बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के संबंध में नोटिस प्रदान किए गए तथा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रतिबंधित माझा बेचते पाए जाने पर सम्बंधित दुकानदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा ।
















Leave a Reply