शान्ति व्यवस्था भंग करने पर 02 दबोचे, कोर्ट में किया जाएगा पेश |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | कटहरा बाजान निकट अंसारियान मार्केट में दो युवकों के मध्य दुकान को लेकर विवाद हो गया। जिस पर मौके पर पहुंचे चेतक कर्मियों द्वारा समझाए जाने पर आरोपित के और उग्र होने पर दोनो व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार किया गया। बाद मेडिकल परीक्षण के न्यायालय में पेश किया जा रहा है

विवरण आरोपित-
1-अब्दुल रऊफ पुत्र गुलजार अहमद निवासी मौहल्ला अहबाब नगर ज्वालापुर हरिद्वार
2-बुरहान पुत्र इमरान निवासी सुभाषनगर निकट दिक्षा राइजिंग पब्लिक स्कूल ज्वालापुर हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *