टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार पूरे जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत तथा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में थाना चंबा पुलिस द्वारा कल रात्रि में ग्राम फ़ैगूल नंकोट के पास से एक व्यक्ति रामस्वरूप पुत्र गोविंद उम्र 40 निवासी ग्राम फैगुल नकोट थाना चंबा टिहरी गढ़वाल को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.स. 46/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है ।
नाम पता अभियुक्त:-
रामस्वरूप पुत्र गोविंद
निवासी ग्राम फैगुल पो नकोट थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष
















Leave a Reply