SSP हरिद्वार के आदेशानुसार दौराने चैकिंग 02 संदिग्ध व्यक्तियों को धरा आरोपियों के कब्जे से 02 अदद अवैध नाजायज चाकू बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार रात्रि कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा दौराने चैंकिंग 02 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से अवैध चाकू के साथ पकडा गया । आरोपियों के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किये गये ।

नाम व पता आरोपी
गौतम पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना धनौरा मण्डी जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश।
(01अदद अवैध चाकू बरामद)

2-अभिजीत पुत्र मनमोहन सिंह निवासी राजीव नगर कॉलोनी आर्य नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
(01अदद अवैध चाकू बरामद)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *