नशा मुक्ति उत्तराखंड बनाए जाने हेतु SSP हरिद्वार के नेतृत्व में प्रयास जारी एएसपी ज्वालापुर द्वारा जनपद के नगर क्षेत्र शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य/ प्रतिनिधियों के साथ पुलिस कार्यालय में की गई बैठक |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन हरिद्वार जितेंद्र चौधरी द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड–देवभूमि अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक का आयोजन पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में किया गया, जिसमें जनपदीय एएनटीएफ (ANTF) की टीम भी सम्मिलित रही । बैठक का उद्देश्य स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों की इस अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करना तथा विद्यार्थियों में नशा-मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है । बैठक में उपस्थित शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्यों व प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने संस्थानों में एंटी ड्रग कमेटी एवं एंटी ड्रग क्लब का गठन करें । सभी शिक्षण संस्थान/प्रबंधक छात्रों से एंटी ड्रग डिक्लेरेशन फॉर्म / सहमति पत्र भरवाएँ, इन सहमति पत्रों के आधार पर कुछ विद्यार्थियों का रैंडम एंटी ड्रग टेस्ट सीएमओ हरिद्वार की टीम द्वारा किया जाएगा । बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने अपने सुझावों एवं संस्थानों से संबंधित समस्याओं को भी साझा किया। इन बिंदुओं के निराकरण हेतु संबंधित थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । नगर क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों से आए प्रतिनिधियों ने बैठक में सक्रिय रूप से प्रतिभाग कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *