दो नाबालिगों को ढूंढकर ऑपरेशन स्माइल टीम ने किया परिजनों के हवाले ।

टिहरी | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून के द्वारा जारी दिशा-निर्देशो के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में दिनांक 15.10.2024 से दिनांक 15.12.2024 तक 02 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक जेoआर जोशी के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में टिहरी गढ़वाल ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा ऑपरेशन स्माइल टीम अभियान के तहत टीम प्रभारी के दिशा निर्देशन में जानकी पुल, अस्था पथ, नाव घाट, व होटल/धर्मशालयो में गुमशुदाओ की खोजबीन/तस्दीक की जा रही है।

(1) जब टीम राम झूला के पास होटल,दुकानो, अश्रम आदि में गुमशुदाओ की तलाश मे चेकिंग कर रही थी तो शिवा नन्द गेट से राम झूला के बीच दो बालक बैठे हुए दुकान में काम कर रहे थे दोनों से घर का पता पूछा परंतु कोई सही जवाब नही दिया जब बच्चों और दुकान के मालिक से कड़क लहजे मे बात की गयी तो छोटा बालक बोला सर हम अपने घर से झगड़ा कर के बिना बताए आये है टीम द्वारा दुकान मालिक को भी हिदायत दी गयी और बच्चों से घर का पता पूछा गया तो उन्होंने बताया की हमारे माँ/बाप रायवाला मे रहते है दोनों बच्चों के परिजनों से संपर्क कर बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया गया |


बच्चों का विवरण

(1) सन्नी उम्र 16 वर्ष
S/0 रामकुमार R/0 ग्राम बांके थाना डंडारी जिला बेगूसराय बिहार वर्तमान पता राय वाला निकट रेलवे स्टेशन

(2) प्रिंस कुमार उम्र 14 वर्ष S/0 राम लखन R/O उपरोक्त
आप्रेशन स्माइल टीम जनपद टिहरी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *