एसपी जीआरपी के कुशल नेतृत्व मे जीआरपी को मिली सफलता यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को चौकी जीआरपी रूडकी ने दबोचा अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व भी है अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रूडकी | चौकी जीआरपी रूडकी, थाना जीआरपी लक्सर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 56/25 धारा-303(2),BNS बनाम अज्ञात के सफल अनावरण हेतु एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन में थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर के नेतृत्व में घटना के यथाशीघ्र अनावरण हेतु चौकी जीआरपी रुड़की में टीम का गठन किया गया । जिसके क्रम मे गठित टीम के द्वारा एसओजी जीआरपी की मदद व मुखबिर खास की सूचना पर अभि0 मुस्तफा उर्फ साहिल पुत्र नवाज निवासी किलकीली साहब रोड कलियर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 32 वर्ष को प्लेटफार्म नंबर-01 पर बने टेलीकॉम कार्यालय के पास रेलवे स्टेशन रुड़की से गिरफ्तार किया गया । उक्त पकड़े गए व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर तलाशी ली गई तो एक मोबाइल फोन टेकनो स्पार्क कंपनी ग्रे रंग का बरामद किया गया । अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा रेलवे स्टेशन रुड़की पर कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की जेब से एक मोबाइल चोरी किया गया था । अभियुक्त को 303(2),317(2), BNS में गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लिया गया । अभियुक्त मुस्तफा उर्फ साहिल उपरोक्त को आज दिनांक 19/11/25 को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–
1-मु0अ0स0- 375/18 धारा- 4/25 आर्मस एक्ट चालानी थाना कोतवाली नगर सहारनपुर
2-मु0अ0स0- 14/22 धारा- 3/25 आर्मस एक्ट चालानी थाना मंडी सहारनपुर
3- मु0अ0स0- 21/18 धारा- 8/15 NDPS एक्ट चालानी थाना चिलकाना सहारनपुर
4-मु0अ0स0- 136/15 धारा- 392,411भादवि चालानी थाना चिलकाना सहारनपुर
5-मु0अ0स0- 139/21धारा- 4/25 आर्मस एक्ट चालानी थाना मंडी जिला सहारनपुर
6- मु0अ0स0- 11/25 धारा- 303(2),317(2) BNS चालानी थाना लक्सर।
7-मु0अ0स0- 17/25 धारा- 303(2),317(2) BNS चालानी थाना लक्सर।
8-मु0अ0स0- 56/25 धारा- 303(2),317(2) BNS चालानी थाना लक्सर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *