रिपोर्ट – वंश शर्मा
श्यामपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा कडे निर्देश निर्गत किये गये थे । जिसके क्रम में श्यामपुर पुलिस के द्वारा नियमित चैकिंग व गस्त के दौरान माजरा बस्ती चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत शराब बेचते हुए प्रीतम सिंह पुत्र रामसिंह निवासी माजरा बस्ती चण्डीघाट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार को 40 टेट्रा पाउच माल्टा देशी शराब के साथ पकडा गया । जिस सम्बन्ध में थाना श्यामपुर पर नियमानुसार आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ है । अवैध मादक पदार्थ के बिक्री/परिवहन करने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है ।
नाम पता आरोपी
1.प्रीतम सिंह पुत्र रामसिंह निवासी माजरा बस्ती चण्डीघाट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी-
40 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब














Leave a Reply