रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में गौवंश संरक्षण स्कवाड हरिद्वार व कोतवाली लक्सर पुलिस की सयुक्त टीम कि चैकिंग /दबिश से गौमांस तस्कर मौके पर करीब 180.59 किलो गौमांस मय गौकशी उपकरणों के साथ 01 आरोपी को धर दबोचा व 06 आरोपी को मौके से फरार हो गये, फरार व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी/ तलाश लगातार जारी है। आरोपियों के विरुद्ध थाने पर उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |
बरामदगी*
1-मौके से करीब 180.59 किलो गौमांस व गौकशी उपकरण बरामद।














Leave a Reply