न्यायालय के आदेश पर 02 वारंटियों को दबोचा, लंबे समय से चल रहे थे फरार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रूड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की तामील हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली रूड़की पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 वारंटियों के हिरासत में लिया गया। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे । वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता वारंटी
1. आमिर पुत्र अरशद हुसैन निवासी इमली रोड, माहीग्रान, रूड़की उम्र 34 वर्ष
2. शेरखान पुत्र हसीन निवासी सती मोहल्ला, रूड़की उम्र: 35 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *