हरिद्वार पुलिस की संदिग्धों पर पैनी नजर ज्वालापुर पुलिस द्वारा अवैध चाकू रखने पर एक व्यक्ति दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | कोतवाली ज्वालापुर द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन ज्वालापुर के नीचे स्थित सीढ़ियों के पास चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आयुष उर्फ बिहारी पुत्र नाथीराम, निवासी इन्द्रबस्ती लाल मंदिर, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध नाजायज़ चाकू बरामद हुआ । अवैध चाकू रखने पर आरोपी को मौके से ही दबोचा गया। संदिग्ध के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 659/2025, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता आरोपी
आयुष उर्फ बिहारी पिता नाथीराम निवासी इन्द्रबस्ती लाल मंदिर, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार

बरामदगी
01 अवैध नाजायज़ चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *