डीजे संचालक का कटा 5000 का चालान देर रात डीजे बजाना पड़ा महंगा, हरिद्वार पुलिस ने की कार्यवाही देर रात डीजे बजने की सूचना पर मौके पर पहुंची थी पुलिस |

रानीपुर | रात्रि को कोतवाली रानीपुर को सूचना मिली कि शिवालिक नगर में काफी ध्वनि प्रदूषण हो रहा है । सूचना पर तत्काल रानीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी, तो एक व्यक्ति विजय कुमार पुत्र स्व0 मदन पाल नि0 क्यू-60 शिवालिक नगर हरिद्वार एक कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशो का उल्लंघन कर देर रात तक डी0जे0 बजा रहा था । जिसपर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 5000/- रू0 का चालान कर, भविष्य में ध्वनि प्रदूषण के सम्बन्ध में उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुरूप ही डी0जे0 बजाने की हिदायत दी गयी । जनपद में किसी भी स्थान पर उच्चतम न्यायालय के आदेशों का पालन न करने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा की जाएगी तत्काल वैधानिक कार्रवाई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *