हरिद्वार पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानो से देशी शराब के साथ 02अभियुक्तो को धर दबोच |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियान चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा स्वंय भी अनेक रैली आदि निकाली जा रही है तथा अधिनस्त को ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है | निर्देश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर द्वारा अवैध कार्यो मे संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु थाना क्षेत्राअंतर्गत विभिन्न टीमों को इस कार्य में लगाया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफिया के विरुद्ध टास्क दिया गया अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत दौराने चैकिंग अलग –अलग स्थान से 02 अभियुक्त (1) रोबिन पुत्र रुपचन्द निवासी सिकन्दपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 56 ट्रैटा किन्नू मार्का मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया व (2) बाबूराम पुत्र राजपाल निवासी रुहालकी दयालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 55 अदद पाउच महबूबा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर विधि कार्रवाई की जा रही है |

नाम पता अभियुक्त

(1) रोबिन पुत्र रुपचन्द निवासी सिकन्दपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

(2) बाबूराम पुत्र राजपाल निवासी रुहालकी दयालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

बरामदगी माल

1-56 ट्रैटा किन्नू मार्का मसालेदार देशी शराब
2- 55 अदद पाउच महबूबा मार्का देशी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *