अवैध कच्ची शराब पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार लगातार जारी एक व्यक्ति को नाजायज़ शराब की भट्टी, उपकरण एवं 30 लीटर कच्ची शराब सहित दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | थाना सिडकुल पुलिस द्वारा ग्राम खालाटीरा में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को नाजायज़ शराब निर्माण में लिप्त पाया गया । पुलिस टीम द्वारा मौके से कुलदीप पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम खालाटीरा, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को शराब की भट्टी मय उपकरण एवं 30 लीटर कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया । उक्त संबंध में थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 576/2025, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता आरोपी
कुलदीप पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम खालाटीरा, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार

बरामद सामग्री
1. 30 लीटर कच्ची शराब
2. दो अदद प्लास्टिक डिब्बे
3. भट्टी उपकरण
4. एक सिल्वर का पतीला
5. एक गैस सिलेंडर
6. एक सफेद प्लास्टिक कैन
7. एक नीले रंग का प्लास्टिक ड्रम
8. एक टीन का ड्रम
9. एक स्टील की थाली
10. एक प्लास्टिक की बोतल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *