रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमें बनाकर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया । सट्टे की खाई बाडी करते अभियुक्त नदीम पुत्र मसरूर निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा निकट अली मस्जिद कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को मोहल्ला कैथवाड़ा निकट अली मस्जिद के पास से सट्टे की खाई बाडी करते सट्टा,पर्ची,पैन गत्ता व 1880/- रुपए के साथ पकडा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर 13 जुआ अधिनियम में अभीयोग पंजीकृत किया गया ।
नाम व पता आरोपी
नदीम पुत्र मसरूर निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा निकट अली मस्जिद कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण
सट्टा,पैन,डायरी व नगद ₹1880/-














Leave a Reply