छमाही निरीक्षण करने थाना पथरी पहुंचे एसपी देहात शेखर चंद सुयाल निरीक्षण करते हुए एसपी देहात द्वारा पथरी पुलिस को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार श्री शेखर चंद सुयाल द्वारा थाना पथरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, भौजनालय, बैरक, आंगुतक कक्ष, महिला हैल्प डेस्क कार्यालय, CCTNS कार्यालय, थाना परिसर में लगे CCTV केमरो का निरीक्षण किया गया । साथ ही थाने के अस्लाह एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण करते हुए आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गई तथा अधि0/कर्म गणों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया । निरीक्षण के दौरान सरकारी संपत्ति की जीपी लिस्ट से मिलान एंव अभिलेखो का मिलान किया गया अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया । थाना कार्यालय , कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए CCTNS CAS सॉफ्टवेयर के संबंध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीएम पोर्टल अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समय सीमा के अंदर संबंधित अधिकारी/ विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया | थाना हाजा पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण किया गया l मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया के जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया । अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओ व शिकायती प्रार्थना पत्र एंव अन्य जांच अहकमात अदालत व पुलिस का समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *