रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | थाना कनखल को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बैरागी कैम्प क्षेत्र में सड़क पर हो-हल्ला, गाली-गलौज, झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा है तथा हुड़दंग मचाकर आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा है । सूचना पर कनखल पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ पाया गया कि रमन पुत्र सुरेश कुमार निवासी कुम्हारगढ़ा, थाना कनखल, हरिद्वार, अपनी साली के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए अत्यधिक उग्र व्यवहार कर रहा था। मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित थी । पुलिस टीम द्वारा बार-बार समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु अभियुक्त नहीं माना और लगातार उत्तेजित होकर मारपीट पर उतारू रहा। अन्य कोई विकल्प न देखते हुए कनखल पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई ।
नाम पता आरोपी
रमन पुत्र सुरेश कुमार निवासी कुम्हारगढ़ा, थाना कनखल, हरिद्वार















Leave a Reply