रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशों के अनुपालन में थाना कनखल द्वारा थाना क्षेत्र में स्मैक, चरस, गांजा पीने/बेचने, सट्टा खाईबाड़ी तथा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर प्रवीण पुत्र स्व. संजय निवासी चौक बाजार, कनखल, हरिद्वार,
को बैरागी कैंप से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध थाना कनखल पर मुकदमा अपराध संख्या 334/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
नाम पता आरोपित
प्रवीण पुत्र स्व. संजय निवासी सुल्तानपुरी, थाना सुल्तानपुरी, बाहरी दिल्ली, हाल निवासी चौक बाजार, कनखल, हरिद्वार
बरामदगी
1. सट्टा पर्ची
2. पेन
3. डायरी
4. नगद ₹4,780/-















Leave a Reply