
रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा मोटर साइकिल से स्मैक की तस्करी करते हुए अभियुक्त अहसान पुत्र परवश को 12.27 ग्राम स्मैक मय इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ दबोचा गया । अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्व पूर्व में भी थाने पर मु0अ0सं0 31/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत है तथा अन्य कही थानो पर भी अभियुक्त के विरुद्व अवैध नशीले पदार्थ के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत है।जिसके सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 1134/25 धारा 8/21 /60 एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त-
अहसान पुत्र परवश निवासी लादपुर कलां कोतवाली लक्सर हरिद्वार उम्र-32 वर्ष
विवरण बरामदगी-
1-अभियुक्त से बरामद कुल 12.27 ग्राम अवैध स्मैक
2- इलेक्ट्रानिक तराजू
3- मोटर साइकिल UK17E 5807















Leave a Reply