
रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थाना क्षेत्रो में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में लक्सर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान लक्सर निवासी युनूस को लक्सर क्षेत्र से सटटे की खाई बाडी करते हुये मय नगदी व सट्टा पर्ची, के साथ दबोच लिया । पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0स0- 1135/25 धारा- 13 जुआ अधिनिमय
गिरफ्तार अभियुक्त
युनुस उर्फ मोनू पुत्र जमील अहमद निवासी वार्ड न-8 लक्सर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-35 वर्ष
बरामदगी*
बरामद 1120/- रुपये व गत्ता, सट्टा पर्ची मय पेन















Leave a Reply