रिपोर्ट – वंश शर्मा
श्यामपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मु
क्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध जिसमे उच्चाधिकारीगणो के आदेशानुसार हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चैकिग अभियान के दौरान श्यामपुर पुलिस के द्वारा नियमित चैकिंग/ गश्त के दौरान चौकी चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत गौरीशंकर पार्किग चण्डीघाट से 01आरोपी अजय पुत्र सुनील निवासी कबाडी बस्ती चण्डीघाट माजरा थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार को अवैध गांजा सहित धर दबोचा । आरोपी ने पूछताछ में यह अवैध मादक पदार्थ शिवा उर्फ लडडू पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार से लेना बताया है । जिसकी धरपकड हेतु थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। स्मैक/चरस/गांजा/शराब की ब्रिकी करने वालों का चिन्हीकरण कर कार्यवाही लगातार जारी है । अवैध मादक पदार्थ कि विरुद्ध श्यामपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है ।
नाम व पता आरोपी–
अजय पुत्र सुनील निवासी कबाडी बस्ती चण्डीघाट माजरा थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण-
02 किलो 98 ग्राम अवैध गांजा















Leave a Reply