हरिद्वार पुलिस की तत्परता, मेहनत लायी रंग 16 वर्षीय बालक को किया 12 घण्टे के अन्दर बरामद गुमशुदा/ अपहर्ता के अचानक गायब होने से परिजन थे परेशान गुमशुदा/ अपहर्ता वापस मिलने से खुश परिजनों ने जताया हरिद्वार का आभार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रूडकी | महिला निवासी इस्लाम नगर रूडकी ने कोतवाली रूडकी पर प्रार्थना पत्र दिया कि उसका पुत्र उम्र 16 वर्ष का बिना बताये घर से चले जाने पर के आधार पर कोतवाली रूडकी पर अभियोग पंजीकृत किया गया । गुमशुदा/अपहर्ता की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा आस – पास व सम्भावित स्थानो पर लगे लगभग 100 सी0सी0टी0वी0 कैमरो को खंगाला गया व मुखबिर तन्त्र को अलर्ट किया गया । अच्छी किस्म कि सुरागरसी- पतारसी के चलते गठित पुलिस टीम द्वारा 12 घण्टे के अन्दर ही गुमशुदा अपहर्ता बालक को सकुशल बरामद कर परिजनो के सपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *