हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आया ई रिक्शा चोर, चोरी का ई रिक्शा बरामद वादी के घर के बाहर से ई रिक्शा चोरी कर ले गया था आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | संदीप पुत्र उमाशंकर निवासी चारपानी खुर्द गोरखपुर गोला गोरखपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ने ख़ुद का ई रिक्शा चोरी होने के संबंध में अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 559/ 2025 धारा 303(2 ) बीएनएस दर्ज किया गया था । जिसपर कार्यवाही करते हुए थाना सिडकुल पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग रावली महदूद तिराहे से अभियुक्त आयुष उर्फ आशु उर्फ काका पुत्र राजेश को चोरी के ई रिक्शा के साथ दबोचा गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)बीएनएस की बढ़ोतरी की गई ।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
आयुष उर्फ आशु उर्फ काका पुत्र राजेश निवासी रोशनपुरी सावित्री स्कूल के पीछे रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार

बरामदगी माल
ई रिक्शा संख्या uk08 -ES -1978

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *