2 शराब तस्कर आये हरिद्वार पुलिस के हत्थे आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर से चैकिंग हेतु अलग-अलग पुलिस टीम को लगाया गया । इसी क्रम में गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर लक्सर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से 02 शराब तस्करो को अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा | अवैध शराब के साथ पकडे गये 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
1-शिवम पुत्र रविन्द्र सैनी निवासी भोगपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
2-कुलदीप पुत्र लखबिन्द्र निवासी डेरा कलाल थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी कच्ची शराब
15 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *