
रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्रो में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से चैकिंग व निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया । SSP हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में लक्सर पुलिस टीम द्वारा सुल्तानपुर क्षेत्र से चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
आशीष सैनी पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम मुण्डाखेडा कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0-1078/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
बरामदगी
01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर











Leave a Reply