हरिद्वार पुलिस द्वारा 01आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गाजे के साथ पकडा आरोपी के कब्जे से 01किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गंजा/ओप्पो मोबाइल फोन ₹600/- नगद बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया व गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । दिनांक-03/11/2025 को दौराने चैंकिंग आरोपी जसवेन्द्र उर्फ जस्सी पुत्र हरजीत सिंह निवासी राजीव नगर कॉलोनी लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को 01किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाजे/01मोबाइल फोन ओप्पो नगद ₹600/- के साथ लालपुर के पास नहर पटरी से पकडा गया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम व पता आरोपी
जसवेन्द्र उर्फ जस्सी पुत्र हरजीत सिंह निवासी राजीव नगर कॉलोनी लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी का विवरण
1-01किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाजे
2-01मोबाइल फोन ओप्पो
3-नगद ₹600/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *