
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रूडकी | उत्तराखण्ड पुलिस एप्प पोर्टल के माध्यम से वादी उदित चौधरी पुत्र विक्रम सिंह निवासी म0न0 531,पन्त विहार, गणेशपुर, रूडकी थाना गंगनहर, जिला हरिद्वार के द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की स्पेलन्डर प्लस रंग काला को सुबह 10.00 बजे शकुम्बरी आटोमोबाइल मारूति शोरूम, दिल्ली रोड, के बाहर पार्किंग से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में E FIR पंजीकृत करायी गयी थी जिसको कोतवाली रूडकी के सीसीटीएनएस कम्प्यूटर पर मु0अ0सं0 397/025 धारा 303(2) BNS मे पंजीकृत किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद मे हो रही वाहन चोरी की रोकथाम व चोरो की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये गये थे जिसके क्रम मे कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा गहन सुराग रसी पता रसी कर मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया जिसके क्रम मे 02 अभियुक्तो को चोरी की मो0सा0 UP12BM 9138 के साथ गिरफ्तार किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. साहिल पुत्र मोहसीन निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर इमरान डेरी के पास थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष।
2. आरिस पुत्र मोहसीन निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर बिलाल मस्जिद के पास थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र 18 वर्ष
बरामदगी का विवरण
एक अदद मोटर साईकिल रजि0 न0 UP-12-BM 9138











Leave a Reply