05 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा नशा तस्कर |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों लगाकार क्षेत्र में ऐक्टिव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर कोतवाली लक्सर क्षेत्र से 01 शराब तस्कर को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0-1067/25 धारा 60 आब0अधि0

गिरफ्तार अभियुक्त

मेहरबान पुत्र शरीफ निवासी कस्बा सुल्तानपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

बरामदगी कच्ची शराब
05 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *