अवैध चाकू के साथ 01 आरोपी आया गिरफ्त में संदिग्ध अवस्था मे घूम कर किसी घटना कारित करने के फिराक में था आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु थाना क्षेत्र में नियमित रुप से संघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनो की निगरानी हेतु नियमित रुप से पुलिस टीमें गठित कर सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । उक्त क्रम में दौराने गस्त/चैकिंग लक्सर पुलिस द्वारा लक्सर क्षेत्र से 01 व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ पकडा गया । उक्त पकड़ा गया व्यक्ति थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लक्सर पुलिस की सतर्कता से आरोपी को समय रहते पकड लिया । पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

नाम पता आरोपी
आबिद पुत्र इलियास निवासी ग्राम खेडी खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी*
01 अदद अवैध चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *