
रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा रात्रि को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शराब के अवैध धंधे में संलिप्त 03 व्यक्तियों को मय अवैध देशी शराब के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से दबोचा । हिरासत में लिये गये व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता आरोपित
1. मु.अ.सं. 703/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम
बीरु पुत्र स्व. बाबूराम निवासी कुँज गली, खड़खड़ी, कोतवाली नगर, हरिद्वार
उम्र-43 वर्ष
2. मु.अ.सं. 704/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम
विष्णु पुत्र विनोद निवासी कुँज गली, खड़खड़ी, कोतवाली नगर, हरिद्वार
उम्र-25 वर्ष
3. मु.अ.सं. 705/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम
प्रदीप उर्फ दीपा पुत्र स्व. राजाराम निवासी कुँज गली, खड़खड़ी, कोतवाली नगर, हरिद्वार
उम्र-40 वर्ष











Leave a Reply