नाजायज चाकू के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, घटना करने की फिराक में था आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु थाना क्षेत्र में नियमित रुप से सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनो की निगरानी हेतु नियमित रुप से पुलिस टीमें गठित कर सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । उक्त क्रम में दौराने गस्त/चैकिंग लक्सर पुलिस द्वारा भिक्कमपुर क्षेत्र से 01 व्यक्ति को अवैध चाकु के साथ गिरफ्तार किया गया। पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0स0 – 1059/25

धारा- 4/25 शस्त्र अधि0

गिरफ्तार अभियुक्त
बाबूराम पुत्र इलम सिह निवासी अकबरपुर ऊद थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष

बरामदगी*
01 अदद अवैध चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *