
रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने दौराने चैंकिंग अभियुक्त सचिन नामक युवक को 485 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस व मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम युवा के साथ लाल पुल के आगे नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 626/2025 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम व पता आरोपित-
सचिन पुत्र कंवरपाल निवासी रसूलपुर टोंगिया थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार
बरामदगी का विवरण-
1-485 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद
2-मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम युवा















Leave a Reply